माइकल जैक्शन महान कलाकार : ओबामा
जैक्शन के बारे में ओबामा की टिप्पणी सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ऐसे समय पर आई है, मंगलवार को आयोजित जैक्शन के अंतिम संस्कार में जब हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे।
मास्को के दौरे पर जा रहे ओबामा ने कहा कि जैक्शन हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए और वह कुछ ऐसे थे, जिन्हें अपने निजी जीवन में त्रासदी और कठिनाई की एक बड़ी खुराक को बर्दाश्त करना पड़ा था।
ज्ञात हो कि जैक्शन का निजी जीवन बच्चों के यौन शोषण के आरोपों से घिरा हुआ था। एक मामला वर्ष 1994 में अदालत के बाहर निपट गया था और उन्हें वर्ष 2005 में हुई एक सुनवाई के दौरान बाल यौन शोषण के आरोपों से बरी कर दिया गया था।
ओबामा ने कहा, "मैं नहीं समझता कि हम इस बात को नजरअंदाज कर सकते हैं, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि उनके अंदर की अच्छाइयों पर गौर करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications