अमेरिकी बच्चों में ऑनलाइन वक्त बिताने की प्रवृत्ति बढ़ी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह तथ्य एक नए अध्ययन में उजागर हुआ है। इसके मुताबिक अमेरिका में बच्चों के ऑनलाइन बिताए जाने वाले समय में मई 2004 से करीब सात घंटे से 11 घंटे तक की वृद्धि हुई है।
विपणन सूचना कंपनी नीलसन की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका में सभी लोगों द्वारा ऑनलाइन बिताए जाने वाले समय में 36 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष मई में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले बच्चों की संख्या एक करोड़ 60 लाख थी, जो इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले कुल लोगों का 9.5 प्रतिशत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications