माइकल जैक्सन की मां ने संपत्ति पर नियंत्रण गंवाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लास एंजेलिस सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश मिशेल बेकलॉफ ने तीन अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई तक लंबे समय से जैक्सन के वकील जान ब्रांका और संगीत प्रबंधक जान मैक्लेन को जैक्सन की 50 करोड़ डॉलर की अनुमानित संपत्ति का नियंत्रण सौंपा है।
बेकलॉफ ने जैक्सन की वर्ष 2002 की वसीयत के सामने आने से एक दिन पहले कैथरीन को संपत्ति पर नियंत्रण दिया था। जैक्सन के परिवार के वकीलों ने एक नई वसीयत को सामने लाने का आग्रह करने के साथ प्रबंधकों की वित्तीय दक्षता पर सवाल उठाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications