चीन में जातीय दंगों में 156 मरे, 1400 से ज्यादा गिरफ्तार (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार सुबह कम्युनिस्ट पार्टी की जिंजियांग क्षेत्रीय समिति के प्रचार विभाग के प्रमुख ली यी ने बताया कि मृतकों में 129 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस ने रविवार को उरुमकी में भड़के दंगों के सिलसिले में 1434 लोगों को गिरफ्तार किया है। ली ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 1379 पुरुष और 55 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया, "पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।"

प्रांतीय राजधानी उरुमकी में उइगरों की विरोध रैली के बाद रविवार को भड़के दंगों में 1,000 से अधिक लोग घायल भी हुए। उइगर 26 जून को गुआंगदोंग प्रांत की एक खिलौना फैक्टरी में हुए एक विवाद में दो उइगर कर्मचारियों की मौत का विरोध कर रहे थे।

हालात पर काबू पाने के लिए 20,000 से ज्यादा सशस्त्र पुलिस, विशेष पुलिस, अग्निशमन कर्मी और सैनिकों को उरुमकी भेजा गया है।

सरकार की ओर से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह हिंसा सोच-समझकर की गई और यह संगठित अपराध था। इसे विदेश से उकसाया तथा निर्देशित किया गया था।

इस बीच अमेरिका में उइगर कांग्रेस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा है कि बहुत से उइगरों को पुलिस द्वारा गोलियों से भून दिया गया है पीटकर मार दिया गया है। संगठन ने 800 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+