गेहूं की खरीद 250 लाख टन से अधिक
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा मौजूदा गेहूं विपणन सीजन (अप्रैल 2009-मार्च 2010) में 250 लाख टन से भी अधिक गेहूं की खरीद की गई है। 7 जुलाई को यह 250 लाख 61 हजार टन तक पहुंच गई।
पूरे विपणन सीजन 2008-09 में की गई 226 लाख 89 हजार टन की तुलना में यह 23 लाख टन अधिक है।
पिछले विपणन सीजन में 7 जुलाई तक 224 लाख 03 हजार टन गेहूं की खरीद की गई थी। तिथि दर तिथि के अनुसार अब तक 26 लाख टन की अधिक खरीद की गई है जो पिछले विपणन सीजन की तुलना में अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications