मध्य प्रदेश में सड़क पर प्रसव

मिली जानकारी के मुताबिक दतिया जिले के तिगरा गांव में रहने वाले फूल सिंह की पत्नी सोमवती गर्भवती थी। वह प्रसव के लिए सोमवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भांडेर पहुंची तो वहां तैनात नर्स आदि ने जिला चिकित्सालय ले जाने का परामर्श दिया। महिला मंगलवार की सुबह जब तिगरा बस स्टैंड पर दतिया के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी उसने बच्ची को जन्म दे दिया।

भांडेर के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बी़ एम़ माहौर ने आईएएनएस को बताया कि महिला की स्थिति ठीक नहीं थी और भांडेर में प्रसव संभव नहीं था इसलिए उसे दतिया जाने का परामर्श दिया गया। वह रात को दतिया नहीं गई और सुबह यह घटना हो गई। उनका कहना है कि जो बच्ची पैदा हुई है वह मृत ही थी। जब उनसे जननी एक्सप्रेस (वाहन) महिला को उपलब्ध न किए जाने का सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वाहन दूसरे मरीज को ले गया था।

महिला के परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक ने रिश्वत की मांग की थी और जब उसे घूस नहीं दी गई तो महिला को दतिया ले जाने का परामर्श दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+