फिलीपींस में बम विस्फोट, 2 की मौत
मनीला, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फिलीपींस के दक्षिणी प्रांत सुलु में मंगलवार सुबह एक खड़ी मोटरसाइकिल में हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फिलीपींस की नौसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एडगर्ड एरवालो ने बताया,"विस्फोटमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 24 घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश की स्थिति गंभीर है।"
उन्होंने कहा कि सेना इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट के लिए कौन जिम्मेदार है।
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब एक पुलिसकर्मी ने संदिग्ध मोटरसाइकिल की जांच आरंभ की। घटनास्थल के समीप ही एक अन्य बम बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications