मानद विश्वविद्यालयों की आई बाढ़ की जांच कर रही है सरकार : सिब्बल
सिब्बल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा, "हमने इसके लिए एक समिति गठित की है। हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि मानद विश्वविद्यालय निर्धारित नियमों का पालन करें। हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं।"
सिब्बल ने आगे कहा, "मानद विश्वविद्यालयों को अनुमति प्रदान करने में जबरदस्त उदारता बरती गई है। रिपोर्ट आ जाने के बाद हम इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे। यदि उसमें कोई खामी पाई गई तो हम उसके साथ सख्ती से निपटेंगे।"
आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुóोत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के के.मलाईसामी के एक अनुपूरक प्रश्न के जवाब में सिब्बल ने कहा, "यदि अतीत में कोई गड़बड़ी हुई है तो हम हर हाल में उसे सुधारेंगे।"
ज्ञात हो कि वर्ष 1947 में देश के आजाद होने के बाद से 125 से अधिक मानद विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। इनमें से 62 विश्वविद्यालय अकेले पिछले पांच वर्षो के दौरान स्थापित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications