जासूसी के आरोप में महिला की ईरान में गिरफ्तारी पर फ्रांस का विरोध
पेरिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने ईरान में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार एक फ्रांसीसी महिला को तत्काल रिहा करने की मांग की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जासूसी के आरोप आधारहीन हैं।
बयान में ईरान के अधिकारियों से फ्रांसीसी नागरिक को तुरंत रिहा करने और फ्रांस रवाना होने की अनुमति देने को कहा गया, जहां महिला का परिवार उसका इंतजार कर रहा है।
महिला को एक जुलाई को एक हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया, जब वह पांच माह के दौरे को समाप्त करके ईरान छोड़ रही थी। फ्रांस के राजदूत ने इसका तत्काल विरोध किया था।
फ्रांस के इसके बारे में अपने यूरोपीय सहयोगियों को सूचना दी है और उनसे एकजुटता दिखाने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications