चीनी प्रांत में दंगे पर अमेरिका ने चिंता जताई
वाशिंगटन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जिंजियांग प्रांत में दंगों में 150 से अधिक लोगों की मौत के बाद अमेरिका ने सोमवार को संयम बरतने को कहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने एक बयान में दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया।
गिब्स ने कहा,"हिंसा में काफी मौतों और अधिक संख्या में लोगों के घायल होने से हम गंभीर रूप से चिंतित हैं।"
रविवार को अल्पसंख्यक उइगरों के एक विरोध प्रदर्शन के बाद बहुसंख्यक हान समुदाय तथा पुलिस के साथ उनका संघर्ष हुआ। इसके बाद दंगे आरंभ हुए।
मुस्लिम उइगर चीन से आजादी चाहते हैं। करीब एक दर्जन उइगर गुआंटानामो बे में अमेरिका की कैद में हैं। अमेरिका का कहना है कि वे रिहाई के योग्य हैं लेकिन समस्या यह है कि उनको किस देश को सौंपा जाए।
अमेरिका ने उत्पीड़न के भय से उइगर कैदियों को वापस लौटाने की चीन की मांग ठुकरा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications