उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों पर सुरक्षा परिषद की बैठक
न्यूयार्क, 7 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया द्वारा सात मिसाइलों के प्रक्षेपण से पैदा स्थिति पर सोमवार को चर्चा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के ऐसी कार्रवाइयों को रोकने के प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए उत्तर कोरिया ने शनिवार को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के दिन मिसाइल परीक्षण किए।
इस बात का पता नहीं चल सका कि बंद दरवाजे के भीतर हुई 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की बैठक में क्या निर्णय लिया गया। इससे पहले जब उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किए थे तो सुरक्षा परिषद ने उसकी निंदा की थी।
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया के 25 मई को परमाणु परीक्षण करने के बाद सुरक्षा परिषद ने उस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दी थी,जिससे वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षा को आगे बढ़ाने के लिए धन और सामग्री न जुटा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications