ममता रेलवे को ईस्ट इंडिया कंपनी बना रही हैं : भाजपा
रेल बजट पर मंगलवार को शुरू हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार ने कहा, "भारत सिर्फ पश्चिम बंगाल तक ही सीमित नहीं है। जिन 309 स्टेशनों को आदर्श स्टेशन बनाए जाने की घोषणा हुई है उनमें 109 पश्चिम बंगाल की है। देश के अन्य हिस्सों का क्या होगा। रेलवे को आप ईस्ट इंडिया कंपनी मत बनाइए।"
उन्होंने कहा कि रेल बजट में महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने रेल बजट को वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का घोषणापत्र करार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications