चीन में दंगे में मरने वालों की संख्या 156 हुई
उरुमकी (चीन), 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के जिंजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगरों और हान समुदाय के सदस्यों के बीच जातीय संघर्ष में मरने वालों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार सुबह कम्युनिस्ट पार्टी की जिंजियांग क्षेत्रीय समिति के प्रचार विभाग के प्रमुख ली यी ने बताया कि मृतकों में 129 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं।
प्रांतीय राजधानी उरुमकी में उइगरों की विरोध रैली के बाद रविवार को आरंभ हुए दंगों में 1,000 से अधिक लोग घायल भी हुए। उइगर 26 जून को गुआंगडांग प्रांत की एक खिलौना फैक्टरी में हुए एक विवाद में दो उइगर कर्मचारियों की मौत का विरोध कर रहे थे।
ली ने कहा कि पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारकर कई सौ दंगाइयों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications