हाफिज सईद की रिहाई के खिलाफ दोबारा याचिका दायर
समाचार पत्र डान के मुताबिक इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने उप महान्यायवादी शाह ख्वार की ओर से दाखिल सरकार की याचिका को तकनीकी खामी बताते हुए लौटा दिया था।
जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को उस वक्त नजरबंद कर दिया गया था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव पारित कर इस संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
सईद को लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश पर जून में रिहा किया गया था। न्यायालय ने कहा था कि बिना किसी सबूत के सईद को नजरबंद नहीं रखा जा सकता है।
भारत और अमेरिका की मांग है कि नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमले में भूमिका के मद्देनजर सईद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications