धौनी के जन्म दिन पर रांची में उपहारों पर डिस्काउंट
प्रशंसक माही के घर जा कर उनके माता पिता और घर के अन्य परिजनों को बधाई और उपहार भेंट कर रहे हैं, वहीं शहर के दुकानदारों ने इस मौके पर मिठाई और उपहारों पर डिस्काउंट देने का घोषणा कर रखी है।
धौनी का जन्म इसी शहर में 1981 में हुआ। उनके पिता इसी शहर में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेकान में पंप ऑपरेटर रहे। माही ने अपने बचपन के दिन इसी शहर की मेकान कॉलोनी में गुजारे।
प्रशंसकों में उनके प्रति प्यार इस कदर हावी है कि तरह-तरह के उपहार घर ले कर पहुंच रहे हैं। माही फैंस क्लब के सदस्यों ने शहर के कई स्थानों पर बड़े-बड़े बैनर लगाए हैं।
धोनी फैंस क्लब के अध्यक्ष जितेंन्द्र कुमार सिंह ने कहा,"धौनी के जन्मदिन के मौके पर हम उन्हें बहुत-बहुत मुबारकबाद देते हैं। हम आशा करते हैं धौनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 2011 में होने वाला विश्व कप जीते।"
शहर के 'काया सैलून' ने माही के जन्मदिन पर ग्राहकों के लिए 28 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा कर रखी है। माही इसी सैलून में अपने बाल कटवाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications