वरुण की सुरक्षा में कोई इजाफा नहीं : अधिकारी
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें नहीं लगता कि वरुण की सुरक्षा को बढ़ाकर जेड प्लस श्रेणी की कर देनी चाहिए। उन्हें 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।"
उल्लेखनीय है कि वरुण गांधी ने पिछले दिनों अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की थी। यहां तक कि उनकी मां मेनका गांधी ने भी इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications