बिहार में त्वरित न्यायालय ने इस वर्ष 6767 लोगों को सजा सुनाई

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि त्वरित न्यायालय में इस वर्ष 6,767 लोगों की सजा सुनाई गई है। इनमें आठ लोगों को फांसी की तथा 901 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके अतिरिक्त 172 लोगों को 10 वर्ष या इससे ज्यादा की कैद की सजा सुनाई गई है।

उन्होंने बताया कि इसमें पटना जिले में सबसे ज्यादा 658 लोगों को सजा सुनाई गई है। इसके अलावा नालंदा जिला में 576, मुजफ्फरपुर में 453 तथा बेगूसराय जिला में स्थित त्वरित न्यायालय ने 448 लोगों को सजा सुनाई है।

नीलमणि ने बताया कि वर्ष 2006 से कुल 35,466 लोगों को सजा सुनाई गई है जिसमें 91 लोगों को फांसी की, 6,765 लोगों को आजीवन कारावास की तथा 1828 लोगों को 10 वर्ष या उससे ज्यादा की कैद की सजा सुनाई गई है।

नीलमणि ने दावा किया है कि त्वरित न्यायालय से राज्य में अपराधियों पर अंकुश लगाने में सहायता मिली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+