ग्वालियर में बहू ने सास को गोली से उड़ाया
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जामर गांव में मंगलवार की सुबह बहू भूरी बाई का अपनी सास राम बेटी से विवाद हो गया। पहले तो दोनों एक दूसरे पर जोर जोर से चिल्लाकर आरोप लगाती रहीं तभी गुस्से में आकर बहू भूरी बाई ने ससुर रमेश की लाइसेंसी बंदूक से राम बेटी को गोली मार दी।
पुरानी छावनी के थाना प्रभारी बलराम सिंह परिहार ने आईएएनएस को बताया है कि गोली लगने के बाद राम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर बंदूक जब्त कर ली है और भूरी बाई को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एषियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications