म.प्र.विधानसभा में सिंगरौली विस्फोट पर चर्चा बुधवार को
विधानसभा में कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह ने मंगलवार को भिंड जिले की गोहद विधानसभा क्षेत्र के विधायक माखनलाल जाटव की हत्या और सिंगरौली विस्फोट पर सदन में चर्चा कराए जाने का विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी से अनुरोध किया। रोहाणी ने बुधवार को सिंगरौली विस्फोट पर चर्चा कराने का भरोसा दिलाया। बुधवार को सिंगरौली विस्फोट पर विस्तार से विधानसभा में चर्चा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications