झारखंड के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित
जिन चार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है उनमें पलामू, चतरा, लातेहर और गढ़वा जिला शामिल हैं।
इस वर्ष मानसून के दो सप्ताह देरी से आने के कारण झारखंड में कृषि पर बुरा असर पड़ा है। मानसून आने के बाद भी इन चार जिलों में मामूली बारिश ही हुई है। इन जिलों के किसान धान व अन्य फसलें नहीं लगा पाए हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरे राज्य को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications