शीर्ष वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन रोकने का आग्रह किया
वैज्ञानिकों ने एक संयुक्त अपील जारी कर कहा है, "हम अपने नेताओं से यह कहने के लिए एकजुट हुए हैं कि वे जलवायु परिवर्तन के जरिए हमारे समाज में पैदा होने वाले अस्वीकार्य खतरों और स्वच्छ ऊर्जा तथा निम्न कार्बन उत्सर्जन के अभूतपूर्व अवसरों की पहचान करें।"
यह अपील समाचार पत्र इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून में मंगलवार को प्रकाशित विज्ञापन के जरिए सामने आया है। वैज्ञानिकों ने आठ विकसित और पांच विकासशील देशों से इस सप्ताह होने जा रहे सम्मेलन में पांच खास कदम उठाने का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications