चिदंबरम ने नक्सलियों के साथ बातचीत का समर्थन किया
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने मांग की कि नक्सलियों का हथियारों से मुकाबला करने के बदले सरकार को उनसे बातचीत शुरू करनी चाहिए। सपा नेता की इस मांग पर चिदंबरम ने कहा, "मुख्यमंत्रियों को नक्सलियों के साथ बातचीत के लिए फिर से अपील करनी चाहिए।"
चिदंबरम ने नक्सली नेताओं से भी आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्रियों की इस तरह की अपीलों को सकारात्मक रूप में लें।
गृहमंत्री ने प्रश्न काल के दौरान कहा कि सरकार संसद सत्र समाप्त हो जाने के बाद नक्सलवाद के मुद्दे पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ एक बंद कमरा बैठक आयोजित करेगी।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार नक्सलियों को बंदूक के जरिए नहीं समाप्त कर सकती, क्योंकि यह अमीर और गरीब के बीच का संघर्ष है।
इस पर चिदंबरम ने कहा कि वह नक्सलियों को मारने या उन्हें समाप्त करने की बात नहीं कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications