सरकार ने माना, ग्रामीण रोजगार योजना ठीक ढंग से काम नहीं कर रही
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इससे लाभान्वित होने वाले लोगों के लिए साल में केवल 48 दिनों का रोजगार पैदा किया जा सका जबकि कानून में 100 दिनों का प्रावधान है।
ग्रामीण विकास मंत्री सी. पी. जोशी ने राज्यसभा में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना (नरेगा) के कामकाज के बारे में एक सवाल पर कहा, "औसत (प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिनों का रोजगार) प्राप्त नहीं किया जा सका है।"
उन्होंने कहा, "योजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकारें सफल नहीं है और इस कारण जनता उत्तेजित हो रही है। राज्य सरकारों का कामकाज ढीला हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications