गोपालकृष्ण गांधी ने ज्योति बसु को जन्मदिन पर बधाई दी
बसु के साल्ट लेक स्थित आवास से बाहर निकलने के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा, "ज्योति बसु जैसे नेता को शुभकामना देना अपने आप में एक प्रसन्नता का अवसर है। मेरे लिए यह एक बड़े सम्मान की बात है, क्योंकि मैंने बसु को पांचवीं बार उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी है।"
राज्यपाल ने बसु के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की है।
गांधी ने कहा, "वह एक विद्वान व्यक्ति हैं और मैं कामना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications