विकास के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा सांसदों ने मिलाया हाथ
भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रदेश के नवंबर 2000 में अस्तित्व में आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि सांसद पार्टी लाइन से अलग हटकर नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा दिए गए भोज में शामिल हुए।
रमन सिंह ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार का ध्यान प्रदेश की ओर खींचने के लिए राज्य के सभी सांसदों को मिलकर काम करने की जरूरत है। खासकर प्रदेश के आर्थिक, स्वास्थ्य और आधारभूत विकास के मुद्दे के साथ ही समाज के जनजातीय और पिछड़े वर्ग की ओर केंद्र का ध्यान खींचने की जरूरत है। इस पर सभी सांसदों ने सहमति जताई।
इस भोज में भाजपा के लोकसभा सदस्य दिलीप सिंह जूदेव, रमेश बैस, सरोज पांडेय, चंदूलाल साहू, कमला पटेल, सोहन पोटाई, मुरारीलाल सिंह, विष्णुदेव साय एवं मधुसूदन यादव के साथ ही पार्टी के राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप सिंह व गोपाल व्यास शामिल हुए।
इस बैठक में प्रदेश से कांग्रेस के एकमात्र लोकसभा सदस्य चरणदास महंत और राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा भी शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications