संयुक्त राष्ट्र अधिकारी का चीन में संयम बरतने का आह्वान
जेनेवा, 7 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लई ने मंगलवार को चीन के पश्चिमोत्तर हिस्से में जारी जातीय हिंसा के मद्देनजर सामुदायिक नेताओं से संयम बरतने को कहा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सरकारी अधिकारियों का कहना है कि रविवार से शुरु हुई हिंसक झड़पों में 156 लोग मारे गए और 1080 से ज्यादा घायल हो गए।
पिल्लई ने इन मौतों को बड़ी त्रासदी करार देते हुए कहा, "पूरे दिन से भी कम अवधि तक चली हिंसा में मरने वालों की यह संख्या अस्वाभाविक है।"
उन्होंने उइगर और हान जातीय गुटों के नेताओं और चीन सरकार से संयम बरतने और हिंसा को बढ़ने से रोकने के लिए कहा। उन्होंने हिंसा भड़कने के कारणों की जांच कराने को कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications