संयुक्त राष्ट्र व डब्ल्यूएचओ ने बजट की सराहना की
नई दिल्ली सहस्राब्दी विकास लक्ष्य की रिपोर्ट जारी करते हुए यूएनडीपी के निदेशक (भारत) डेइरड्रे बोयड ने कहा, "हम मानते हैं कि भारत की सरकार ने साहसिक कदम उठाया है। हम सामाजिक क्षेत्र के बार में भारत सरकार की नीतियों की सराहना करते हैं।"
बोयड ने कहा, "केवल आर्थिक विकास से ही गरीबी को खत्म किया जा सकता है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है। गरीबी उन्मूलन के मामले में भारत का रिकार्ड शानदार है। कम से कम संकट की इस घड़ी में सरकार ने सामाजिक क्षेत्र के लिए वादे किए है।"
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को पेश आम बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया था।
भारत में डब्लयूएचओ के प्रतिनिधि एस. जे. हाबयेब ने कहा, "स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत ने कुछ प्रगति की है और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जैसी योजनाओं के लिए आवंटन बढ़ाया गया है। मैं इन बदलावों के प्रति आशान्वित हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications