बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.25 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.45 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 14,251.88 के उच्चतम और 14000.68 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 4231.80 के उच्चतम और 4155.50 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
कारोबार बंद होने पर बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 45.46 अंकों की बढ़त और स्मॉलकैप सूचकांक में 18.60 अंकों की गिरावट देखी गई। बीएसई में ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्याद 3.92 प्रतिशत का उछाल आया जबकि एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में 3.83 फीसदी की बढ़त देखी गई। सभी 13 सेक्टरों में से आठ में तेजी जबकि पांच में गिरावट का रुख रहा। सबसे ज्यादा 1.75 फीसदी की गिरावट सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के शेयरों में आया।
कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1071 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1461 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications