गया में आपसी विवाद में 2 पंडों की मौत
सिविल लाइन के थाना प्रभारी पी़ एऩ साहू ने मंगलवार को बताया कि विष्णुपद मंदिर के समीप चांदचौरा मुहल्ला में गोपाललाल सिजवार के घर पर सोमवार की रात एक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें पंडा सिद्घनाथ धोकड़ी पहुंचा था। इसी बीच पंडा बबुआ पहाड़ी भी वहां पहुंचा और उसने धोकड़ी को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद उपस्थित लोगों ने बबुआ को भी पकड़ लिया तथा उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से बबुआ की भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
साहू के अनुसार बबुआ पूर्व में भी कई पंडों को धमकाता रहता था तथा पैसे की मांग करता रहता था। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि संभवत: इस हत्या के पीछे रंगदारी के रुपए की मांग रही होगी।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी सिविल लाइन थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्या के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications