उड़ीसा में बीजद के कार्यकर्ताओं ने रेल यातायात बाधित किया
रेलवे अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे और कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों के पटरियों पर बैठ जाने के कारण रेल सेवाएं बाधित हुइर्ं।
पूर्वी तटीय रेलवे के वरिष्ठ जन-संपर्क अधिकारी एम. डी. साहू ने कहा, "बहरामपुर, बालूगांव, हुम्मा और गंजाम जिले के गोलनथारा रेलवे स्टेशनों पर रेलगाड़ियों को रोकना पड़ा।"
उन्होंने कहा कि दोपहर बाद रेल सेवा समान्य हो गई।
बीजद के नेता अरुण कुमार साहू ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों से उड़ीसा की उपेक्षा कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications