मलेशिया में भारतीय युवक हिरासत में,मादक पदार्थ जब्त
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग को 21,621 डॉलर की कीमत वाली कैटामाइन ड्रग तमिलनाडु से लाए गए दो बॉक्सों से बरामद हुई। इन दोनों बॉक्सों में कागज के रिम होने की बात कही गई थी।
विभाग के निदेशक जैनुल अबिदीन तैयब के अनुसार पुलिस ने इस सिलसिले में भारतीय युवक के साथ 27 साल के एक स्थानीय व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है।
यह ड्रग 10 प्लास्टिक के पैकट्स में रखी गई थी जिन्हें कागज के 116 रिम में छुपा दिया गया था।
पुलिस के अनुसार स्थानीय और भारतीय नशे के सौदागरों का पता लगाने के लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक उन पर मादक दवाओं की तस्करी का आरोप लगाया जाएगा।
मलेशिया के कानूनों के अनुसार मादक पदार्थो की तस्करी के लिए सजा-ए मौत दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications