बाल ठाकरे की एंजियोप्लास्टी की गई (लीड-1)

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे का मंगलवार सुबह आपात एंजियोप्लास्टी की गई। यह जानकारी पार्टी के सूत्र ने दी।

पार्टी सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि उनका ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें गहन हृदय चिकित्सा कक्ष (आईसीसीयू) में भेज दिया गया है। उनके अगले कुछ दिन तक अस्पताल में ही रहने की संभावना है।

83 वर्षीय ठाकरे को सांस लेने में कठिनाई के बाद सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि हृदय की धमनियों में अवरोध का पता लगाने के लिए मंगलवार तड़के उनकी एंजियोग्राफी की गई थी।

लीलावती अस्पताल ने उनके इलाज के लिए पांच सदस्यीय पैनल बनाया है जिसमें उनका नियमित इलाज करने वाले जलील पार्कर, जे.जे.दलाल, सैमुअल मैथ्यू, अजीत मेनन और प्रकाश जिंदानी शामिल हैं। एंजियोग्राफी के बाद चिकित्सकों ने उनकी एंजियोप्लास्टी करने की सलाह दी।

उनके पुत्र उद्धव ठाकरे अपना अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर वापस लौट रहे हैं और उनके आज ही मुंबई लौटने की संभावना है।

ठाकरे के भतीजे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, मनोहर जोशी जैसे पार्टी नेता एवं सांसद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका हाल-चाल पूछने अस्पताल गए।

ठाकरे को गत 18 जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तब छह दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले मार्च में भी ठाकरे को इसी तरह की तकलीफ के बाद 11 दिन अस्पताल में भर्ती रखा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+