मास्को में ओबामा ने पुतिन से मुलाकात की
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार रूस की यात्रा पर आए ओबामा ने सोमवार को राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के साथ व्यापक मुद्दो पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में घातक हथियारों को कम करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।
मुलाकात के दौरान पुतिन ने ओबामा से कहा कि रूस अमेरिका के साथ बेहतर संबंध बनाना चाहता है। अमेरिका के पूर्व प्रशासन के साथ रूस के संबंध बेहतर नहीं थे।
उन्होंने कहा, "हम रूस-अमेरिका के रिश्तों में विकास के साथ आपका नाम जोड़ने के इच्छुक हैं।"
इस ओबामा ने पुतिन से कहा, "राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान और वर्तमान में प्रधानमंत्री के रूप में आपके असाधारण कामों से मैं अवगत हूं।"
ओबामा ने कहा कि इस मुलाकात से रूस-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने का मौका मिला है।
हथियारों पर नियंत्रण, नाटो के विस्तार और अमेरिकी मिसाइल रक्षा योजना को लेकर अमेरिकी प्रशासन के साथ रिश्तों में कड़वाहट के बावजूद पुतिन का अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के साथ व्यक्तिगत संबंध बेहतर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications