मोबाइल फोन टावरों से बाढ़ की भविष्यवाणी में मदद संभव
इजरायल के तेल अवीव विश्वविद्यालय (टीएयू) के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा विकसित एक नए मॉडल में मोबाइल फोन सिग्नलों का विश्लेषण किया जाता है। इन सिग्नलों में मौसम संबंधी भविष्यवाणी करने के महत्वपूर्ण तत्व होते हैं।
टीएयू के पोर्टर स्कूल फॉर एन्वायरमेंट एजुकेशन के प्रमुख भूभौतिक विज्ञानी पिन्हास अल्पर्ट ने कहा कि मोबाइल फोन टावरों के चारों ओर के मौसम की निगरानी की जा सकती है। टावरों के चारों ओर आद्रता की मात्रा को सस्ते,प्रभावी,शीघ्र और सटीक ढंग से मापा जा सकता है।
मोबाइल फोन टावरों में रेडियो तरंगों का उपयोग होता है और हवा में आर्द्रता से वह कमजोर पड़ जाती हैं। इस मॉडल का उपयोग बाढ़ की भविष्यवाणी करने के लिए किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications