शेयर बाजारों में हल्की बढ़त (लीड-1)
दोपहर 1.45 बजे सेंसेक्स 37.73 अंकों की बढ़त के साथ 14,081.13 पर और निफ्टी 6.45 अंकों की बढ़त के साथ 4,172.15 पर कारोबार कर रहा है।
सुबह कारोबार के आरंभ में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 60.25 अंकों की बढ़त के साथ 14,103.65 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 4,166 पर खुला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications