बस नाले में गिरी, 2 मरे 25 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीमच से कोटा जा रही यात्री बस मंगलवार सुबह नीमच कैंट थाना क्षेत्र के जैतपुरिया के पास ट्रक से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। नीमच कैंट थाने के प्रभारी ओ़ पी़ श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल हुए 25 यात्रियों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications