नक्सली कमांडर ने आत्महत्या की
राजदेव उर्फ छट्टन सिंह ने राजधानी रायपुर से 350 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के अपने पैतृक गांव मैनपुर स्थित अपने घर में सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के पुलिस को सूचना देने के बाद सोमवार को राजदेव का शव उसके घर से बरामद किया गया।
राजदेव पर हत्या और जबरन वसूली के 25 से अधिक मामले लंबित थे। उसका छत्तीसगढ़ के जंगली इलाके जोबा क्षेत्र में काफी आतंक था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications