सड़क दुर्घटना 5 श्रद्धालुओं की मौत
लखनऊ, 7 जुलाई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार को एक ट्रक और माशर्ल की टक्कर हो जाने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गये।
मार्शल में सवार लोग मध्य प्रदेश के सतना जिले के थे और गुरू पूर्णमिा के मौके पर मिर्जापुर में एक संत के आश्रम जा रहे थे। जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बी.एन.तिवारी ने आईएएनएस को बताया कि हादसा सुबह मिर्जापुर-रीवा रोड पर लहंगपुर के निकट हुआ। तिवारी ने बताया कि हादसे में माशर्ल के चालक सहित पांच की मौके पर ही मौत गई जबकि 12 गंभीर रूपये घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications