बाल ठाकरे की एंजियोग्राफी हुई

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे की मंगलवार सुबह एंजियोग्राफी की गई और संभवत: उनकी शल्यक्रिया की जा सकती है। यह जानकारी पार्टी के सूत्र ने दी।

83 वर्षीय ठाकरे को सांस लेने में कठिनाई के बाद सोमवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पार्टी के सूत्र ने बताया कि एंजियोग्राफी और चिकित्सकों के पैनल की सलाह पर मंगलवार को ही उनकी शल्यक्रिया की जा सकती है।

लीलावती अस्पताल ने उनके इलाज के लिए पांच सदस्यीय पैनल बनाया है जिसमें उनका नियमित इलाज करने वाले जलील पार्कर, जे.जे.दलाल, सैमुअल मैथ्यू, अजीत मेनन और प्रकाश जिंदानी शामिल हैं। ठाकरे की उम्र और कमजोर सेहत को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के विकल्पों के बारे उनके परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की।

उनके पुत्र उद्धव ठाकरे ने अपना अमेरिका दौरा स्थगित कर दिया है और उनके मंगलवार को मुंबई लौटने की संभावना है।

ठाकरे के भतीजे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, मनोहर जोशी जैसे पार्टी नेता एवं सांसद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उनका हाल-चाल पूछने अस्पताल गए।

ठाकरे को गत 18 जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तब छह दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इससे पहले मार्च में भी ठाकरे को इसी तरह की तकलीफ के बाद 11 दिन अस्पताल में भर्ती रखा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+