आयकर सीमा में 10 हजार की छूट

सरकार आगामी चार वर्षो में कर ढांचे को सरल बनाने की दिशा में काम करेगी। यह बात वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग से भी सरल-2 नाम से सरल फार्म का आसान रूप इस्तेमाल करने को कहा गया है।
कितनी बढ़ी कर सीमा
प्रणब मुखर्जी ने आयकर की सीमा में आने वालों को 10 हजार रुपए की छूट देने की बात कही है। इसके अंतर्गत अब 1 लाख 90 हजार रुपए सालाना आय के नीचे की वाली महिलाओं व 1 लाख 60 हजार रुपए से नीचे वाले पुरुषों को कर से मुक्त रखा जाएगा। पहले यह सीमा 1,80,000 व 1,50,000 रुपए क्रमश: थी। यही नहीं बाकी के सभी वर्गों के लिए भी कर की सीमा 1,60,000 रखी गई है।
इसके अलावा आम बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर सीमा 2 लाख 40 हजार रुपए कर दी गई है। पहले बुजुर्गों को 2 लाख 25 हजार रुपए तक थी। इस छूट से आम लोगों को खासी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि लोगों को कर सीमा में इससे ज्यादा छूट की उम्मीद थी।


Click it and Unblock the Notifications