Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरबजीत फिर दायर करेगा दया याचिका

Sarabjit Singh
लाहौर। पाकिस्तान में बम धमाकों के एक मामले में दोषी पाए गए भारतीय कैदी सरबजीत ने फिर से पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी के समक्ष दया याचिका पेश करने का मन बनाया है। मृत्‍यु दंड की सजा पा चुके सरबजीत के वकील ने इस काम के लिए राष्‍ट्रपति से मिलने की इच्‍छा भी जताई है।

सरबजीत के नए वकील ओवाइस शेख ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राष्‍ट्रपति को दी जाने वाली दया याचिका के साथ सरबजीत द्वारा लिखित एक पत्र भी पेश किया जाएगा।

बुधवार को प्रस्‍तुत होगी याचिका

सरबजीत के वकील ने कहा कि वो बुधवार को राष्‍ट्रपति कार्यालय में याचिका प्रस्‍तुत करेंगे। उन्‍होंने बताया कि याचिका में राष्ट्रपति से मानवता के नाते सरबजीत को माफ करने का आग्रह करेंगे, ताकि वह अपनी बाकी जिंदगी परिवार के साथ भारत में गुजार सके।

शेख के मुताबिक सरबजीत ने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी एक पत्र भेजा है, जिसमें उसके मामले पर पाकिस्तान के साथ बात-चीत की गुजारिश की है। उसने भारत सरकार से पाकिस्तानी कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार करने और उन्हें जल्द रिहा करने का निवेदन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+