पंजाब के गांव में पाक से रॉकेट हमला
पंजाब।
भारत-पाक सीमा से लगे पंजाब के डंडई गांव में उस वत्त अफरा-तफरी और दहशत का माहौल छा गया जब पाक की तरफ से चला एक शक्तिशाली रॉकेट गांव के एक खेत में आकर फटा। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। id="toptextpromo">डंडई
गांव में पाकिस्तान की तरफ से दो रॉकेट दागे गए है जिसमें एक तो पाक की सीमा पर ही फट गया और दूसरा खेत में आकर फटा जिससे गांव में दहशत फैल गई। घटना में घायल हुए दिलबाग सिंह ने बताया कि "हमने पाकिस्तान की तरफ से एक बम को आते देखा। पहले तो हमें लगा कि ये हवाई जहाज है लेकिन यह सीधे खेत में गिरा और फट गया। इसके छर्रे से मैं जख्मी हो गया।" यह तो अच्छा हुआ कि बम गांव के बाहर फटा अगर यह गांव में फटता तो पूरा गांव तबाह हो जाता। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जानकारी
मिलते ही सेना, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। भारत ने पाकिस्तान से हमले की पूरी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Click it and Unblock the Notifications