नस्‍ली हमले रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे

Australia Map
मेलबर्न। ऑस्‍ट्रेलिया में पिछले दिनों हुए नस्‍लीय हमलों की वारदातों को देखते हुए ऑस्‍ट्रेलियाई सरकार ने विशेष व्‍यवस्‍था करने का निर्णय लिया है। आस्ट्रेलिया में विदेशियों विशेषकर भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं रोकने के प्रयासों के तहत विक्टोरिया प्रांत के मेलबन उपनगर में क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरे से युक्त एक वैन खड़ी की गई है।

पिछले दो महीनों में आस्ट्रेलिया में विशेषकर पश्चिमी उपनगरों में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाओं में वृद्धि होने से पुलिस और संघीय सरकार चौकस हो गई है। आस्ट्रेलिया में गत नौ मई के बाद से कम से कम 19 भारतीय छात्रों पर हमले हो चुके हैं।

लगातार हो रही है रिकॉर्डिंग

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी वैन को एक ही जगह खड़ी भी किया जा सकता है और एक-जगह से दूसरी जगह ले जाया भी जा सकता है। इस पर लगे पांच कैमरे लगातार रिकार्डिग करते रहेंगे।

मैरिबनोंग के निरीक्षक इयान गेड्डस ने बताया कि इस वैन से पुलिस को हमलावरों को पहचानने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नशे का धंधा करने वालों और असामाजिक व्यवहार करने वालों को भी रोका जा सकेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+