दंगे के आरोपी विधायक ने शपथ ली

विधानसभा के 147 सदस्यों में अभी तक शपथ नहीं लेने वाले वह एकमात्र सदस्य थे। कंधमाल जिले के उदयगिरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित प्रधान को अक्टूबर में हत्या, दंगे और आगजनी सहित कई आरोपों में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
उन्होंने अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में जेल से हिस्सा लिया और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजयंती प्रधान को पराजित किया। उड़ीसा उच्च न्यायालय ने शनिवार को उन्हें 15 दिन की जमानत दी और वह रविवार को रिहा हुए। प्रधान ने इससे पहले फूलबनी की अदालत में जमानत की अर्जी दी थी, जो खारिज कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications