आम बजट 2009 की प्रमुख झलकियां

-बैंकिग सेक्टर के लिए 100 करोड़, हर इलाके में बैंक होंगे
-आम आदमियों के लिए नीति, नरेगा में विकास होगा
-115 जिलों में विशेष स्कीम
-39100 करोड़ रूपए नरेगा के लिए, पिछले वर्ष के मुकाबले 144 प्रतिशत ज्यादा
-गरीबों को 3 रू किलो चावल या गेहूं
- इंदिरा विकास योजना पर 8800 करोड़ रूपए
- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना एक हजार गांवो में
-हर गांव को 10 लाख मिलेंगे
-44 हजार गांवो में विशेष योजना
-राष्ट्रीय महिला कोष के लिए 500 करोड़
- महिला साक्षरता के लिए नया अभियान
- अल्पसंख्यक और दलित महिलाओं पर खास ध्यान
-तीन साल में निरक्षरता दर आधी करेंगे
- रोजगार ऑनलाइन, राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के लिए वेब पोर्टल बनेंगे इसके लिए निजी क्षेत्र की मदद ली जाएगी
-कृषि क्षेत्र के लिए कम से कम चार प्रतिशत की विकास दर का लक्ष्य
-अर्थव्यवस्था के लिए सालाना नौ फीसदी की विकास दर का लक्ष्य।
- आधार भूत संरचना क्षेत्र में कुल सकल घरेलू अनुपात (जीडीपी) का नौ प्रतिशत निवेश
- हर साल 1.2 करोड़ नई नौकरियां निर्माण करने का लक्ष्य।
- एनएचएआई में आवंटन 23 फीसदी बढ़ाया गया।
- मुम्बई बाढ़ राहत योजना का बजट 200 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़।
- कृषि ऋण बढ़कर 3.25 करोड़ रुपए।
- अब तक 71 हजार करोड़ के कृषि कर्ज माफ।
- कृषि के लिए अतिरिक्त 1000 करोड़ रुपए।
- किसानों को सात फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज।
- गरीबों के मकान के लिए 3973 करोड़ रुपए।
- निर्यातकों को राहत देने की योजना।
- कपड़ा, रत्न-आभूषण क्षेत्र के लिए विशेष योजना।
- निर्यात के लिए नए बाजारों की खोज होगी।
- छोटे निर्यातकों के लिए 400 करोड़ रुपए।
- घरेलू बजट में बढ़ोतरी।
- प्रिंट मीडिया की राहत योजना छह माह और बढ़ी।
- बिजली क्षेत्र के लिए बजट 160 प्रतिशत बढ़ा।
-लड़कियों की शिक्षा के लिए नेशनल मिशन लॉन्च किया जाएगा
-पीएम की आदर्श ग्राम योजना 100 करोड़ रुपए की फंडिग के साथ शुरू की जाएगी
-जल्द ही फूड सिक्युरिटी बिल लाएगी सरकार
- नेरेगा स्कीम के तहत रोजाना न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 100 रु की जाएगी
- ग्लोबल क्रेडिट क्राइसिस से देश के प्राइवेट सेक्टर पर बुरा असर पड़ा है
- एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी स्कीम मार्च 2010 तक बढ़ाई गई
- नरेगा से 4.47 करोड़ परिवारों को मिला लाभ
- टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया होगी आसान; आएगा सरल-2 फॉर्म
- पीएसयूएस में पब्लिक शेरहोल्डिंग बढ़ाने पर ज़ोर
- बजट घाटा कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। विनिवेश, खर्च में कमी के जरिए कम किया जाएगा घाटा
- इंस्टीट्यूशनल सुधारों से सब्सिडी और एक्सपेंडिचर की भरपाई होगी
- पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स की कीमतें तय करने का काम एक्सपर्ट्स का एक ग्रुप करेगा
- जल्द से जल्द एफआरबीएम टारगेट पर लौटने का है इरादा
- शॉर्ट टर्म स्टिमुलस में बैंलेंस की जरूरत
- छोटी कंपनियों के विकास के लिए सिडबी को ज्यादा फंड दिया जाएगा
- नैशनल गैस ग्रिड का सपोर्ट करेगी सरकार
- खराब मॉनसून को देखते हुए किसानों को लोन चुकाने की समयसीमा बढ़ी | महाराष्ट्र के कर्ज में डूबे किसानों पर सरकार की नजर, साहूकारों के
चंगुल से छुड़ाया जाएगा
- हर साल आम बजट से पहले राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी
- जीडीपी का 39 परसेंट है ट्रेड
- देश के बाजारों में लौटने लगे हैं एफआईआई
-पर्यावरण के लिए आठ नए मिशन
-देश की योजनाओं पर नजर रखेंगे
-गंगा नदी बेसिन के लिए 562 करोड़
-सभी गरीबों को स्वास्थ्य बीमा
-डाटा बेस में हर आदमी का ब्यौरा होगा
-12- 18 महीने में पहला कार्ड मिलेगा
-480 करोड़ पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए
-अर्ध सैनिक बलों के लिए एक लाख घर
-सीमा प्रबंधन के लिए 2284 करोड़
-जवानों की पेंशन में सुधार, 12 लाख जवानों को फायदा
-एक रैंक एक पेंशन - ऑफिस रैंक अफसरों के लिए
-1 जुलाई से लागू होगी योजना, 1 जनवरी 2006 की पूर्व स्थिती में
-अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 1700 करोड़ रूपए
-अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के नए कैंपस मुर्शीदाबाद और मल्लपुरम में , उनके लिए 25-25 करोड़
-अल्पसंख्यक छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में वृद्धी
-पहली बार बजट 10 लाख से ऊपर --- 10 लाख 20 हजार 838 करोड़ का खर्च
-एक लाख 11 हजार करोड़ की सब्सिडी
-गैर योजना व्यय में 37 फीसदी वृद्धी
-रक्षा बजट 1.41 लाख करोड़
-40 हजार करोड़ रूपए योजना खर्च बढ़ेगा
-45 दिनों में नया डायरेक्ट टैक्स कोड
-शीतकालीन सत्र में इनकम टैक्स का नया कोड
-कॉर्पोरेट टैक्स में बदलाव नहीं
-महिलाओं के लिए आयकर सीमा बढ़ाकर 1 लाख 90 हजार
-सामान्य टैक्स सीमा 1 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 60 हजार
-वरिष्ठ जन के लिए 2 लाख 40 हजार
-टैक्स छूट की सीमा में बदलाव
-कर पर सरचार्ज खत्म
-फ्रिंज बेनिफिट खत्म
-कमोडिटी ट्रांजेक्शन टैक्स सीटीटी खत्म
-चुनावी चंदे पर दानदाता को 100 फीसदी छूट
-एलसीडी पैनल सस्ते होंगे
-जीवनरक्षक दवाओं पर शुल्क घटी
-वकीलों को सर्विस टैक्स देना होगा


Click it and Unblock the Notifications