Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंदी से निपटने के लिए बड़ा पैकेज

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली। वित्‍त मंत्री प्रणब मुखर्जी के आम बजट से भले ही कॉर्पोरेट जगत खुश्‍ा नहीं है, लेकिन कॉर्पोरेट जगत की नीव मजबूत करने के पूरे इंतजाम इस बजट में किए गए हैं। प्रणब मुखर्जी ने देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक आर्थिक मंदी के नकारात्मक प्रभावों से बचाने के लिए 1.86 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है।

इस बजट के अंतर्गत मांग बढ़ाने, रोजगार और सरकारी परिसंपत्तियां सृजित करने के लिए सरकारी परियोजनाओं पर बढ़े खर्च के लिए कर राहत के रूप में तीन संकेंद्रित राजकोषीय पैकेज प्रदान किए हैं।

देश ने 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर हांसिल की

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि इस राजकोषीय समायोजन से राजकोषीय घाटा 2007-08 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 2.7 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2008-09 में बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गया। वित्त वर्ष 2008-09 के लिए राजकोषीय प्रात्साहनों की राशि

मौजूदा बाजार मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद के 3.5 प्रतिशत पर 1,86,000 करोड़ रुपये बैठती है। मुखर्जी ने जीडीपी की वृद्धि दर में गिरावट रोकने में कारगर रहे उपायों पर खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि देश ने 6.7 प्रतिशत वृद्धि दर हासिल की। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की कोशिश जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+