आम बजट : नदियों और झीलों की सफाई के लिए आवंटन बढ़ा
वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान इस मद में 562 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे जबकि पिछले वित्त वर्ष में 335 करोड़ रुपये का आवंटित किए गए थे।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले साल जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्ययोजना का अनावरण किया था और इसके तहत आठ राष्ट्रीय मिशनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुखर्जी ने कहा कि सरकार इन सभी मिशनों को आवश्यक अनुदान मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अब अपने सकल घरेलू उत्पाद का 2.6 प्रतिशत से ज्यादा खर्च कर रहा है।
मंत्री ने इंडियन कौंसिल फॉर फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन और बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया तथा जुओलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के लिए भी विशेष आवंटनों की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications