आम बजट : शहरी विकास योजना के मद में 87 फीसदी की वृद्धि

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2009-10 के आम बजट में जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के मद में 87 फीसदी राशि की वृद्धि की गई है। इस मद में अब 12,887 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का आम बजट पेश करते हुए लोकसभा में सोमवार को यह घोषणा की।

बजट में गरीबों के लिए चल रही इंदिरा आवास योजना के मद में 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि ग्रामीण आवासीय योजनाओं के लिए 2000 करोड़ रुपये की विशेष राशि रखी गई है।

मुखर्जी ने शहरी गरीबों के लिए 3973 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी घोषणा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+