छत्तीसगढ़: विस्फोटकों से भरा वाहन लापता

बस्तर जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीर दास ने आईएएनएस को बताया, "विस्फोटकों से लदे दो महिंद्रा मैक्स पिकअप वैन रायपुर से दंतेवाड़ा जिले के लौह अयस्क संपन्न बैलाडिला इलाके के किरांदुल कस्बे को जा रहे थे। उनमें से एक वैन बस्तर जिले में कहीं लापता हो गया। वाहन का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।"
पुलिस ने इसके लिए कई तलाशी दल गठित किए हैं और जिले के बाहर निकलने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को भय है कि वाहन को नक्सलियों ने अपहृत कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications