दिल्ली में बना रहेगा गर्म और उमस भरा मौसम
यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के भी 39.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद है। सोमवार सुबह आद्र्रता का स्तर 58 प्रतिशत था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "अभी तक वर्षा प्रणाली उचित ढंग से बन नहीं पाई है। ऐसे में बारिश के बारे में अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। आज आसमान साफ रहेगा"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications